छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

October 15, 2026

छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

बुलंदशहर के जहांगीराबाद में गुरूवार को बीसीए छात्र को थप्पड़ मारने के विवाद में शिक्षक पर छात्रों के गुट ने हमला कर दिया। आरोप है कि सत्यदेव कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूट के शिक्षक अनुज कुमार ने कक्षा में अनुशासनहीनता करने पर छात्र राहुल को थप्पड़ मार दिया था। इससे नाराज छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर गुरुवार सुबह अनूपशहर बस स्टैंड के पास शिक्षक पर हमला कर दिया। मारपीट में शिक्षक लहूलुहान हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से बुलंदशहर रेफर कर दिया गया कॉलेज में अनुशासनहीनता को लेकर हुआ था विवाद जानकारी के अनुसार, सत्यदेव कॉलेज ऑफ इंस्टीट्यूट में अनुज कुमार शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि बीसीए के छात्र राहुल पर कक्षा में अनुशासनहीनता करने का आरोप था। इसी बात को लेकर शिक्षक ने छात्र को थप्पड़ मार दिया था। आरोप है कि इस घटना से नाराज छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिक्षक से मारपीट की।

Published on October 15, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0