बुलंदशहर में बसपा ने सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला अपनायाः आकाश आनंद दो प्रत्याशियों की कर चुके घोषणा, जातिगत समीकरण भी साधे...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 03, 2026
बुलंदशहर में बसपा ने सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला अपनायाः आकाश आनंद दो प्रत्याशियों की कर चुके घोषणा, जातिगत समीकरण भी साधे
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। पिछले कुछ चुनावों में मिले झटकों और विधानसभा में शून्य हुई अपनी सियासी जमीन को मजबूत करने के लिए बसपा ने एक बार फिर अपने पुराने और सबसे सफल हथियार 'सोशल इंजीनियरिंग' का रास्ता अपनाने का फैसला किया है। पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर हर सीट पर जातिगत समीकरणों को साधते हुए प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने सोशल इंजीनियरिंग का अनोखा प्रयोग कर प्रदेश में पहली बार अपने दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। पार्टी अब उसी सियासी जादू को 2027 में दोबारा दोहराना चाहती है।
Related Articles
बुलंदशहर में 'समृद्ध सिकंदराबाद' का संकल्पः भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 03, 2026
बुलंदशहर में पहली पाली के 4,663 परीक्षार्थी अनुपस्थित...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 02, 2026
SSP ने यातायात जागरूकता रैली रवाना कीः बुलंदशहर में एनसीसी छात्र-छात्राओं ने लोगों को नियम बताए...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • November 02, 2026