बुलंदशहर में भाजपा नेता संग कार में पकड़ी गई महिला ने खाना-पीना छोड़ा,'मेरी बहुत बदनामी हुई, सुसाइड कर लूंगी'...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 15, 2025

बुलंदशहर में भाजपा नेता के साथ कार में पकड़ी गई महिला अब सुसाइड करने की बात कह रही है। इसका का असर उसके परिवार पर भी पड़ा है। महिला का कहना है कि उसकी बहुत बदनामी हो गई है। उसका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इन सब आरोपों के साथ अब जीना नहीं चाहती।
पुलिस अफसर अब महिला की काउंसलिंग कर रहे हैं। वहीं, पुलिसकर्मियों का कहना है कि महिला इस मामले के बाद से बहुत परेशान है। यह बात एक पुलिस अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताई। उसने खाना-पीना तक छोड़ दिया है। गांव में इस मामले में कोई भी बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ। 20 किलोमीटर दूर महिला और भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि के गांव पहुंची। सभी यही कह रहे थे हमें इन सब बातों में न डालें। कि हमें इस बारे में कुछ नहीं पात।
प्रधान के गांववाले लोग बोले- दोनों गलत हैं...
मोहल्ला चोक चेनपुरा से निकलने के बाद हम लोग प्रधान उमेश के गांव कैलावन पहुंचे। इस गांव में महिला और भाजपा नेता को लेकर लोगों में गुस्सा है। प्रधान का गांव भाजपा नेता के घर से 5 किलोमीटर दूर है। लोगों का कहना है कि दोनों गलत हैं। पहले भी दोनों को साथ में देखा गया है। जब शिकायत हुई, तो प्रधान को फंसा दिया। ये कोई पहली बार नहीं है।
पहले जानिए पूरा मामला...
11 जुलाई को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री राहुल वाल्मीकि और महिला का एक वीडियो सामने आया था। भीड़ देखकर राहुल वाल्मीकि अंडरगार्मेंट्स में कार से बाहर निकला। इसमें दिख रहा है कि राहुल वाल्मीकि को लोगों ने कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। मोबाइल कैमरा ऑन देखकर लोगों के पैर पकड़कर माफी मांगने लगा। इस वीडियो के सामने आने के बाद महिला ने 6 लोगों पर केस दर्ज कराया। साथ में मौजूद शादीशुदा महिला दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाती रही। पुलिस ने उनमें से 2 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इनमें कैलावन गांव का प्रधान उमेश भी शामिल है।
भाजपा नेता और महिला का घर 500 मीटर की दूरी पर है...
भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि और महिला का घर मोहल्ला चोक चेनपुरा में है। पहले हम लोग भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि के घर गए। दोनों के घरों के बीच की दूरी 500 मीटर है। वहां कोई भी हमसे बात करने के लिए तैयार नहीं हुआ। हमने गांववालों से पूछा कि क्या उन लोगों ने कभी महिला को भाजपा नेता के साथ देखा है? इसके बाद हम महिला के घर भी गए, लेकिन वहां हमें कोई नहीं मिला। लेकिन, इस सवाल के किसी ने जवाब नहीं दिया।
प्रधान की मां बोली- मेरे बेटे पर लगे सारे आरोप झूठे...
गांववालों से बात करने के बाद हम लोग प्रधान के घर पहुंचे। वह घर में पले जानवरों को चारा दे रही थीं। घर पर हमें प्रधान उमेश की मां उर्मिला मिलीं। हमने उनसे इस मामले में बात की। आप पूरे गांव में जाकर उसके बारे में पता कर लो। उन्होंने कहा- मेरे बेटे पर लगे सारे आरोप झूठे हैं। मेरी बात तो लोगों को झूठ भी लग सकती है। वो दोनों दोषी हैं, महिला गलत है। मां रोते हुए बोली- मेरे बेटा निर्दोष है। मेरे बेटे को रविवार को थाने ले गए थे। हम तो कोई भाग-दौड़ भी नहीं कर पा रहे। तब से वापस नहीं आया है। हमें कुछ पता ही नहीं। बस किसी तरह बेटा घर वापस आ जाए। गांव के लोगों से मदद मांग रहे हैं।
पड़ोसी बोला- उल्टा प्रधान के ऊपर ही कार्रवाई हो गई..
प्रधान के पड़ोसी सुधीर ने बताया- मुझे पता चला था यह चीज पहले हमारे गांव के बच्चों ने देखी। कि कोई भाजपा नेता राहुल हमारे गांव के पास बने श्मशान घाट के पास एक कार में महिला के साथ गलत काम कर रहा है। उन लोगों ने प्रधान को आकर सब कुछ बताया। ये लोग तो जो वीडियो आया है, इस मामले में उल्टा प्रधान के ऊपर ही कार्रवाई हो गई है। उसको तक गलत बता रहे हैं।
महिला ने FIR में क्या लिखा था, हूबहू पढ़िए....
7-8 महीने पहले की बात है। मैं और राहुल वाल्मीकि कैलावन गांव के पास कार में बैठे थे। तीनों ने राहुल वाल्मीकि को जातिसूचक गालियां दीं। तभी गांव के छोटेलाल और उमेश अपने 3 साथियों के साथ आ गए। जबरन कार का दरवाजा खुलवाकर हमें बाहर निकाला और अशब्द कहे। ये सभी मेरे साथ गलत काम करना चाहते थे। गाली-गलौज करते हुए हमें श्मशान घाट के पास ले गए। इन लोगों ने राहुल की पैंट उतरवा दी। फिर हमारी हालत खराब करके हमारे आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। विरोध करने पर सबने हमें मारा-पीटा। इसके बाद से ये लोग वीडियो वायरल करने की धमकी देकर हमसे मोटी रकम मांगते रहे। इसके बाद ये लोग 3 लाख रुपए और मांगने लगे। डर के कारण हमने डेढ़ लाख रुपए इन्हें किश्तों में दिए। जब हमने पैसे देने से इनकार किया, तो 11 जुलाई 2025 को इन्होंने वीडियो वायरल कर दिए। कि आरोपी प्रधान उमेश और छोटेलाल से पूछताछ की जा रही है। महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है। ललित अभी फरार है। महिला के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। महिला के घर में उसका पति और 2 बच्चे हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पति सफाई कर्मचारी है। प्रधान खेती-किसानी भी करता है। प्रधान के घर में उसकी मां, पत्नी और 2 बच्चे हैं।
Related Articles

बुलंदशहर स्याना हिंसा में 38 दोषियों को सजा:इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या,3 दिसंबर 2018 को हुई थी चिंगरावठी में हिंसा...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
मेरठ: किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष के घर पर फायरिंग:अनिल चिकारा के किशोरपुर स्थित आवास पर अज्ञात व्यक्ति ने रात मे गोली चलाई... TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
Delhi: शिक्षकों पर देशद्रोह का आरोप! SSC परीक्षा में धांधली, लाठीचार्ज और FIR पर क्या बोले ?...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025