सिकंदराबाद में कांवड़ियों का आगमन शुरू:पुलिस कर रही मदद,शिवभक्तों के लिए प्रशासन ने की तैयारियां...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 19, 2025

सिकंदराबाद में सावन का पावन महीना शिवभक्ति के रंग में रंगा हुआ है।
श्रद्धालु गंगाजल लेकर अपने क्षेत्र के शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं।
हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान है।
कांवड़िये केसरिया साफा पहने और कांवड़ कंधे पर लिए नगर की सड़कों से गुजर रहे हैं।
खासतौर पर युवाओं में शिवभक्ति का अनूठा जोश दिखाई दे रहा है।
स्थानीय सेवा शिविरों में उनके लिए फल, जल, दूध और आराम की व्यवस्था की गई है।
शिव मंदिरों में बेलपत्र, धतूरा और भांग से प्रभु का विशेष श्रृंगार किया जा रहा है।
प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
भक्तगण कलशों में जल लेकर भोलेनाथ के दर्शन को उत्सुक हैं। सड़कों की सफाई का ध्यान रखा जा रहा है।
गुलावठी रोड पर सनोटा गांव की नहर के पास कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए रस्सी और ट्यूब लगाए गए हैं।
यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात है। नगर में भारी वाहनों का प्रवेश रोका गया है।
पुलिसकर्मी कांवड़ियों के साथ सेल्फी लेकर उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं और हर संभव मदद कर रहे हैं।
वाहनों को सनोटा की नहर पर ही रोका जा रहा है।
Related Articles

बुलंदशहर स्याना हिंसा में 38 दोषियों को सजा:इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या,3 दिसंबर 2018 को हुई थी चिंगरावठी में हिंसा...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
मेरठ: किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष के घर पर फायरिंग:अनिल चिकारा के किशोरपुर स्थित आवास पर अज्ञात व्यक्ति ने रात मे गोली चलाई... TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
Delhi: शिक्षकों पर देशद्रोह का आरोप! SSC परीक्षा में धांधली, लाठीचार्ज और FIR पर क्या बोले ?...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025