भ्रष्टाचार के खिलाफ सिकंदराबाद में जोरदार प्रदर्शन:भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग,करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने किया हल्ला बोल..TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 25, 2025

सिकंदराबाद में गुरुवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसील में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ हो रहे शोषण और अत्याचार के विरोध में कस्बे के जीटी रोड से तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकाला प्रदर्शनकारियों ने तहसील परिसर में चार घंटे तक हल्ला बोल प्रदर्शन किया। ज्ञापन में बताया गया कि तहसील में किसानों को अपने कार्य कराने के लिए कई दिनों तक परेशान किया जाता है। संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय, चौधरी प्रेमराज भाटी और नगर अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने ज्ञापन सौंपा। इससे तंग आकर किसान रिश्वत देने को मजबूर होते हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि वे किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। तहसील में तैनात लेखपाल और अन्य कर्मचारी दाखिल खारिज व खसरा खतौनी के नाम पर भ्रष्टाचार करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो करप्शन फ्री इंडिया के बैनर तले बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान तहसील परिसर में प्रार्थना पत्र प्राप्त करने और रिसीविंग देने के लिए खिड़की खोलने की भी मांग की गई।
Related Articles

बुलंदशहर स्याना हिंसा में 38 दोषियों को सजा:इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या,3 दिसंबर 2018 को हुई थी चिंगरावठी में हिंसा...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
मेरठ: किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष के घर पर फायरिंग:अनिल चिकारा के किशोरपुर स्थित आवास पर अज्ञात व्यक्ति ने रात मे गोली चलाई... TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
Delhi: शिक्षकों पर देशद्रोह का आरोप! SSC परीक्षा में धांधली, लाठीचार्ज और FIR पर क्या बोले ?...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025