सिकंदराबाद में सावन का तीसरा सोमवार:विधि-विधान से की पूजा-अर्चना,शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़...TV Newsकल तक

RKRTNत

Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

July 28, 2025

सिकंदराबाद में सावन का तीसरा सोमवार:विधि-विधान से की पूजा-अर्चना,शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़...TV Newsकल तक

सिकंदराबाद में सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। नगर के झारखंडेश्वर महादेव मंदिर और राधा कृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। झारखंडेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी मनोज गिरी ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार को शिव के त्र्यंबकेश्वर रूप या महादेव रूप की विशेष पूजा की जाती है। इस दौरान विशेष रूप से सोमवार के दिन शिव की आराधना का विशेष महत्व है। यह रूप उनके ज्ञान, विनाश और पुनर्सृजन के स्वरूप को दर्शाता है। इस दिन भक्त शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भस्म अर्पित करते हैं। साथ ही भोलेबाबा के मंत्रों का जाप करके उन्हें प्रसन्न करते हैं। अविवाहित कन्याओं को अच्छे वर की प्राप्ति होती है और विवाहित जोड़ों के जीवन में मधुरता बनी रहती है। मान्यता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

Published on July 28, 2025 by Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0