बिना सहमति जिला उपाध्यक्ष बनाए गए गप्पी पंडित ने किया खंडन:युवा कांग्रेस कमेटी की घोषणा पर विवाद,कहा- मैं कांग्रेस में नहीं...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 28, 2025
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटी है। इसी क्रम में पार्टी विभिन्न कमेटियों की घोषणा कर रही है। हालांकि, जिला युवा कांग्रेस कमेटी की घोषणा के साथ ही विवाद खड़ा हो गया है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इसराईल गहलौत द्वारा घोषित जिला कमेटी में गप्पी पंडित गहना को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। लेकिन कमेटी में अपने नाम की घोषणा होते ही गप्पी पंडित ने फेसबुक पर इसका खंडन कर दिया है। गप्पी पंडित ने स्पष्ट किया कि उनका नाम बिना उनकी मर्जी के युवा कांग्रेस की जिला कमेटी में शामिल किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि वह कांग्रेस पार्टी के सदस्य ही नहीं हैं, हालांकि उनकी विचारधारा कांग्रेस से मिलती-जुलती है। इस मामले पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इसराईल गहलौत का कहना है कि कांग्रेस के एक नेता की सिफारिश पर गप्पी पंडित को जिला कमेटी में स्थान दिया गया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को कमेटी में शामिल होने से मना कर दिया था। उन्होंने दावा किया कि इस बारे में गप्पी पंडित से बात भी हो गई थी। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान का इस मामले पर अलग बयान है। गहलौत ने बताया कि इस विवाद की जानकारी प्रदेश के पदाधिकारियों को दे दी गई है। उनका कहना है कि गप्पी पंडित नाम का कोई व्यक्ति पार्टी में है ही नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह आरएसएस से जुड़े हैं और पार्टी को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।
Related Articles

बुलंदशहर स्याना हिंसा में 38 दोषियों को सजा:इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या,3 दिसंबर 2018 को हुई थी चिंगरावठी में हिंसा...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
मेरठ: किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष के घर पर फायरिंग:अनिल चिकारा के किशोरपुर स्थित आवास पर अज्ञात व्यक्ति ने रात मे गोली चलाई... TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
Delhi: शिक्षकों पर देशद्रोह का आरोप! SSC परीक्षा में धांधली, लाठीचार्ज और FIR पर क्या बोले ?...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025