सिकंदराबाद में वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी में लगी आग:पांच कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे,वेल्डिंग की चिंगारी से घटना...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 28, 2025
सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित शीतल वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। वेल्डिंग के दौरान गिरी मामूली चिंगारी से कंपनी में आग लग गई। इस हादसे में पांच कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तुरंत नवीन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। यह कंपनी मेडिकल मॉल्स और अन्य स्रोतों से प्राप्त एक्सपायर्ड और वेस्ट उत्पादों की छंटाई और रीसाइक्लिंग का काम करती है। घटना के समय फैक्ट्री के टीन शेड पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान एक चिंगारी नीचे रखे ज्वलनशील वेस्ट मटेरियल पर गिर गई। कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। आग तेजी से फैल गई और पूरी फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन पांच मजदूर आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा, तहसीलदार धर्मेंद्र भारती और कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही ने राहत कार्यों की निगरानी की। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। गाजियाबाद निवासी फैक्ट्री मालिक राजेंद्र को भी हादसे की सूचना दी गई है। पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है।
Related Articles

बुलंदशहर स्याना हिंसा में 38 दोषियों को सजा:इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या,3 दिसंबर 2018 को हुई थी चिंगरावठी में हिंसा...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
मेरठ: किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष के घर पर फायरिंग:अनिल चिकारा के किशोरपुर स्थित आवास पर अज्ञात व्यक्ति ने रात मे गोली चलाई... TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
Delhi: शिक्षकों पर देशद्रोह का आरोप! SSC परीक्षा में धांधली, लाठीचार्ज और FIR पर क्या बोले ?...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025