शिकारपुर में युवक ने घर में घुसकर की जबरन:अकेली महिला के साथ छेड़छाड़,शोर मचाने पर भागा...TV Newsकल तक

RKRTNत

Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

July 29, 2025

शिकारपुर में युवक ने घर में घुसकर की जबरन:अकेली महिला के साथ छेड़छाड़,शोर मचाने पर भागा...TV Newsकल तक

शिकारपुर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में दी गई शिकायत में बताया कि रविवार की रात करीब 9 बजे वह अपने छोटे बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही विकास पुत्र अजय सिंह उसके घर में घुस आया। वह उसके शरीर से छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने बुरी नीयत से महिला को पकड़ लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर हरद्वारी सिंह पुत्र महीलाल और किशनवीर सिंह पुत्र महीलाल मौके पर पहुंच गए। दोनों ने आरोपी को दबोच लिया। इसलिए वह घर पर अकेली रहती है। महिला ने थाना अधिकारी से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लेकिन वह छूटकर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि उसके पति हरियाणा में नौकरी करते हैं। इस मामले में थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि पीड़िता महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Published on July 29, 2025 by Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0