स्याना में चोरों ने महिला की चोटी काटी:पति को आवाज लगाने पर भागे,छत के रास्ते अंदर घुसे दो लोग...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 31, 2025
बुगरासी कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मोहल्ला पड़ियों वाला निवासी इरफान की 44 वर्षीय पत्नी गुलिस्ता की बीती रात अचानक चोटी काट दी गई।
गुलिस्ता ने बताया कि वह रात करीब 12 बजे अपने परिवार के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात लोग छत के रास्ते घर में घुस आए।
उन्होंने बताया कि चारपाई पर सोते समय बाल कटने और खिंचने का एहसास होने पर उनकी आंख खुली। महिला ने आरोपियों को छत के रास्ते भागते हुए भी देखा। उसने तुरंत अपने पति को आवाज लगाई, जिसे सुनकर आरोपी भाग गए।
बाद में देखा तो उनकी चोटी कटी पड़ी थी। पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए कस्बे के लोगों से अफवाह न फैलाने और सचेत रहने की अपील की है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। कस्बे में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। कुछ लोग घटना को संदिग्ध मान रहे हैं।
Related Articles

बुलंदशहर स्याना हिंसा में 38 दोषियों को सजा:इंस्पेक्टर सुबोध की हत्या,3 दिसंबर 2018 को हुई थी चिंगरावठी में हिंसा...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
मेरठ: किसान यूनियन मंडल अध्यक्ष के घर पर फायरिंग:अनिल चिकारा के किशोरपुर स्थित आवास पर अज्ञात व्यक्ति ने रात मे गोली चलाई... TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025
Delhi: शिक्षकों पर देशद्रोह का आरोप! SSC परीक्षा में धांधली, लाठीचार्ज और FIR पर क्या बोले ?...TV Newsकल तक
By Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 02, 2025