बुलंदशहर में स्कूली बच्चों का विवाद बना हिंसक:दो समुदायों के बीच पथराव में कई घायल,जातिसूचक शब्दों से भड़का तनाव...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 01, 2025
बुलंदशहर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय छबीला में स्कूली बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प का रूप ले लिया। विवाद तब शुरू हुआ जब एक पक्ष के बच्चों ने दलित छात्रों को जातिसूचक शब्द कहे। इस अपमानजनक टिप्पणी से मामला गरमा गया। गुस्से में आए लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव शुरू कर दिया। इस हिंसक घटना में कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह हालात को काबू में किया। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव में फिलहाल पुलिस बल तैनात है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहां उनका उपचार जारी है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि विवाद स्कूल के बच्चों के बीच शुरू हुआ था। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बाद में बड़ों तक पहुंच गया। इसकी जांच की जा रही है। जातिसूचक शब्द कहे जाने की बात सामने आई है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
औरंगाबाद में ओवरलोड गन्ना ट्रकों से बढ़ रहे हादसे:सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,प्रशासन रोकने में विफल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025
औरंगाबाद में घना कोहरा छाया, दृश्यता शून्य:पुलिस कर रही लगातार गश्त,वाहन चालकों को परेशानी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025
खुर्जा मंदिर से पांच पीतल के घंटे चोरी:ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की,पुलिस ने जांच शुरू की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • December 20, 2025