बुलंदशहर में किसान यूनियन की तिरंगा यात्रा:स्याना बस अड्डे से रमपुरा तक निकली यात्रा, सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली में किसानों ने लगाए देशभक्ति के नारे...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 18, 2025
बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने नगर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यात्रा स्याना बस अड्डे चौराहे से शुरू हुई। यह विभिन्न मार्गों से होते हुए रमपुरा स्थित संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर समाप्त हुई। सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने हाथों में तिरंगा थामा और भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय भारत, जय जवान जय किसान के नारे लगाए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने तिरंगा लेकर यात्रा का नेतृत्व किया। इससे लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत होती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी है। साथ ही आम जनता का देश से जुड़ाव बढ़ता है। इस यात्रा में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीण भी मौजूद रहे।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026