वीरांगना अवंतीका बाई लोधीयात्रा में तलवार लहराई:आयोजकों ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप,पुलिस ने जब्त कीं थीं तलवारें...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 19, 2025
डिबाई तहसील के रामघाट क्षेत्र में मां वीरांगना अवंतिका बाई लोधी के जन्मदिवस पर निकाली गई एक यात्रा विवादों में आ गई है। वायरल वीडियो के अनुसार इस यात्रा में युवकों द्वारा तलवार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तलवारें जब्त कर लीं और आयोजकों को थाने बुलाकर हिदायत देने के बाद ही जुलूस को आगे बढ़ने की अनुमति दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यात्रा प्रशासनिक अनुमति के बिना आयोजित की गई थी। इस दौरान कुछ युवक तलवारें लहराते दिखाई दिए, जिनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई। तलवारें जब्त कर आयोजकों और युवकों को समझाकर छोड़ा गया। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने स्पष्ट किया, “कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यात्रा बिना अनुमति के निकाली गई थी और वीडियो में हथियार लहराने की पुष्टि हुई है। अब पुलिस पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है, सभी पक्षों को सुना जाएगा और तथ्यों के आधार पर ही रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी जाएगी।” वहीं, आयोजकों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह आरोप बेबुनियाद हैं और जांच के बाद सच सामने आ जाएगा। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दिया।फिलहाल पूरा मामला जांचाधीन है और पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026