बुलंदशहर में दो आरोपी गिरफ्तार:ड्राइवर की हत्या कर गाड़ी लूटने का खुलासा,लूटी गई गाड़ी और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 20, 2025
बुलंदशहर पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर की हत्या और गाड़ी लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सनी शर्ट, मोबाइल व लूटी गई टैक्सी बरामद कर ली है। एसपी ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी। 16 अगस्त को थाना छतारी क्षेत्र के बमनपुरी गांव के जंगल में एक शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के वाजीदपुर गांव निवासी अजीत सिंह (टैक्सी ड्राइवर) के रूप में हुई। शुरुआती जांच में मृतक के पिता ने गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन जांच में उनकी संलिप्तता नहीं पाई गई। कुलदीप राव मूल रूप से थाना छतारी क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में अलीगढ़ के लौधा थाना क्षेत्र के चिकावठी गांव में रह रहा था। पुलिस की स्वॉट टीम और छतारी थाना पुलिस ने कीरतपुर मार्ग से कुलदीप राव और मोनू चौहान उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया। वहीं, मोनू चौहान एटा जिले के थाना पिलुआ क्षेत्र के नंगलिया मौड़ का निवासी है। पुलिस के मुताबिक मृतक अजीत नोएडा में रहकर टैक्सी चलाता था। रास्ते में गाड़ी लूटने का प्रयास किया गया तो अजीत ने विरोध किया। आरोपियों ने 15 अगस्त की रात रुपए की तंगी के चलते उसकी गाड़ी बुक की थी। इस पर आरोपियों ने चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी और शव को बमनपुरी के जंगल में फेंक दिया। इसके बाद गाड़ी लेकर भाग निकले, लेकिन गौधा रोड पर गाड़ी बार-बार बंद होने लगी तो उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026