अंतरराज्यीय चोर शाहनवाज की सिकंदराबाद से धरपकड़:सोने-चांदी के जेवरात बरामद,दिल्ली और यूपी में दर्ज हैं कई मामले..TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 21, 2025
सिकंदराबाद पुलिस और रायगढ़ महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुहल्ला बकरकसावान निवासी शाहनवाज पुत्र इकराम के रूप में हुई है। कोतवाल अनिल कुमार शाही के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा गया। शाहनवाज के खिलाफ महाराष्ट्र और मुंबई के विभिन्न थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध सिकंदराबाद कोतवाली, खुर्जा, दिल्ली और गौतमबुद्धनगर के थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। महाराष्ट्र पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सोने-चांदी के जेवरात और घरों के ताले तोड़ने के उपकरण बरामद किए हैं।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026