खुर्जा में लड़ाई के बाद महिला ने ससुराल छोड़ा:पत्नी के मायके जाने से परेशान पति ने खाया जहर,पड़ोसियों ने अस्पताल भेजा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 22, 2025
खुर्जा के अरनिया क्षेत्र के ऊंचा गांव नायफल में पारिवारिक विवाद का एक मामला सामने आया है। युवक बबलू और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद के बाद पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई। बबलू ने कई बार पत्नी से घर वापस आने का आग्रह किया। लेकिन पत्नी ने लौटने से इनकार कर दिया। इससे परेशान होकर बबलू ने जहर खा लिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने तुरंत बबलू को खुर्जा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार बबलू की स्थिति अब खतरे से बाहर है। थाना प्रभारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही अरनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026