कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर बुलंदशहर में श्रद्धांजलि:प्रतिमा पर दूध-पुष्प अर्पण के बाद कार्यकर्ता अलीगढ़ की जनसभा में हुए शामिल...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 22, 2025
बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली नदी रोड स्थित कल्याण सिंह पार्क में उनकी प्रतिमा को दूध से नहलाया और पुष्पमाला अर्पित की। जिला अध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता अलीगढ़ में आयोजित विशाल जनसभा में शामिल हुए। इस जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी तथा उमा भारती समेत कई केंद्रीय और प्रदेश मंत्री मौजूद रहे। विकास चौहान ने कहा कि कल्याण सिंह ने उत्तर प्रदेश में भय और अपराध-मुक्त शासन की नींव रखी। उन्होंने सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत की पुनर्स्थापना के लिए कभी समझौता नहीं किया। वे सत्ता त्यागने से भी नहीं हिचके। कार्यक्रम में भवतोष गुर्जर, दीपक दूल्हेरा, कुलदीप चौधरी, ठाकुर ललित सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह समेत कई नेता और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि कल्याण सिंह राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे थे।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026