शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर बीजेपी की बैठक:भाजपा प्रत्याशी की जीत का संकल्प,वित्तविहीन शिक्षकों को वोटिंग राइट दिलाने का श्रेय लिया...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 27, 2025
"बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शिक्षक एमएलसी चुनाव की योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी (शिक्षक) श्रीचंद शर्मा मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने बैठक की अध्यक्षता की। शिक्षक चुनाव अभियान संयोजक और जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने बताया कि वित्तविहीन शिक्षकों के वोटिंग अधिकार को बहाल करने का काम बीजेपी ने किया है। एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने शिक्षकों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कार्यकर्ताओं से शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से जिताने का आह्वान किया। बैठक में रमेश पांडे, कुलदीप चौधरी, सुधीर राघव, कमलकांत कौशिक, आईटी विभाग के जिला संयोजक अंशुल शर्मा (अगवाना), अरुण प्रजापति, विकास वार्ष्णेय, अमोलक मीना, अंकुर अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, नरेश शर्मा, दीपक वत्स, कपिल शर्मा, प्रभात मुद्गल, धर्मेंद्र तेवतिया और योगेंद्र ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।"
Related Articles
गणेश विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं का 'छोटा हाथी' पलटा:अनूपशहर से लौटते समय दो गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद सांसद भोला सिंह नरसेना पहुंचे:जेसीबी से हुई फूलों की बारिश, ग्रामीणों ने रोड शो में किया जोरदार स्वागत...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026
काटने के बाद युवक ने डिब्बे में बंद किया सांप:खुद लेकर पहुंचा अस्पताल; डॉक्टरों ने बचाई जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 21, 2026