राधा अष्टमी महोत्सव में भक्तों की भीड़:वृंदावन से आए चित्र-विचित्र महाराज,बारिश के बावजूद देर रात तक चला भजन-कीर्तन...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 27, 2025
"बुलंदशहर के गुलावठी में राधा अष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। श्रीलाडली जू कृपा मंडल की ओर से कार्यक्रम की शुरुआत रामलीला मैदान में होनी थी। बारिश के कारण इसे बड़ा महादेव मंदिर के हॉल में स्थानांतरित किया गया। वृंदावन से पधारे बाबा चित्र विचित्र महाराज और साध्वी पूर्णिमा, पूनम ने राधा-कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी। मंदिर का हॉल और पूरा परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। भजन-कीर्तन का कार्यक्रम देर रात तक चला। कार्यक्रम की व्यवस्था में लाडली कृपा मंडल के प्रशांत कंसल, विशाल अग्रवाल, हनी तायल, हिमांशु गोयल और सुधीर सिंहल सहित सभी पदाधिकारी जुटे रहे। महोत्सव में ब्रज क्षेत्र जैसा भक्ति रस देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की पूजा की और मंत्रों का जाप किया। पिछले वर्ष भी श्रीलाडली जू कृपा मंडल ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था।"
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026