दहेज में कार की मांग पर विवाहिता से मारपीट:केस दर्ज,पति-सास-ससुर और ननद पर तेजाब पिलाने का आरोप...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 28, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। मोहल्ला पीरखां निवासी गुलिफसा ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुलिफसा की शादी 26 जुलाई 2023 को पीरखां के मोहसीन से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में कार की मांग कर रहे थे। पीड़िता ने बताया कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने किसी तरह अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। आरोप है कि मारपीट के बाद जब वह बेहोश हो गई तो उसे तेजाब भी पिला दिया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026