बुलंदशहर में कैंटर ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा:मौके पर तोड़ दिया दम,ढाबे से खाना खाकर जा रहा था...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 28, 2025
बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना निर्मल ढाबे के पास की है। बदायूं के कनेगवा गांव निवासी अजयपाल ढाबे से खाना खाकर बाहर निकले थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने कैंटर को रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने फरार कैंटर चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026