बुलंदशहर के मंदिर में रात में रूके थे बुजुर्ग:नहर किनारे में मिला साधु का शव,हार्ट अटैक की आशंका...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 28, 2025
अहार थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में सुबह आठ बजे एक साधु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रसूलपुर से नरसैना मार्ग पर रजवाहे की पटरी के पास ग्रामीणों ने 60 वर्षीय साधु का शव देखा। सूचना मिलते ही अहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना जहांगीराबाद और नरसेना की पुलिस फोर्स भी घटनास्थल पर आ गई। सीओ अनूपशहर रामकरण सिंह ने भी मौका-मुआयना किया। थाना प्रभारी अहार अनूप प्रताप सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक सांस और हृदय रोग का मरीज था। वह दो दिन पहले दरावर के एक मंदिर में रुका था। साधु के थैले से दवाइयां मिली हैं। उनके हाथ पर 'बाबा जगदानंद' गुदा हुआ है। वह क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में रुकते थे। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी अनूपशहर रामकरण सिंह ने बताया कि पुलिस शव की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026