बिजली घर में एसएसओ को लगा करंट:दोनों हाथ झुलसे और सिर में चोट,स्पार्किंग की आवाज सुनकर जांच करने गए तो हुआ हादसा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 05, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी शहर में मेन बाजार स्थित बिजली घर पर एक हादसा हुआ। बिजली विभाग के एसएसओ गंगाराम सैनी (55) को करंट लग गया। वे अपनी नियमित ड्यूटी कर रहे थे। उन्हें सप्लाई फीडर मशीन से स्पार्किंग की आवाज सुनाई दी। आवाज की जांच करने के लिए वे मशीन के पास गए। जैसे ही उन्होंने कारण जानने का प्रयास किया, करंट ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही विद्युत कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बाजार और राहगीरों की भीड़ बिजली घर की ओर दौड़ पड़ी। गंगाराम को तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया। घटना के कारण कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई। हादसे में उनके दोनों हाथ झुलस गए और सिर में चोट आई। प्राथमिक उपचार और ड्रेसिंग के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026