अनूपशहर में गणेश महोत्सव का समापन:हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद,दो दर्जन से अधिक स्थानों पर भंडारे...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 05, 2025
अनूपशहर में द्वादशी तिथि पर गणेश महोत्सव का समापन हुआ। शहर में 24 से अधिक स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। भारद्वाज कॉलोनी में समाजसेवी पंडित देवेंद्र भारद्वाज और गणेश जन्मोत्सव आयोजन समिति ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। अनूपशहर के सैकड़ों वर्ष पुराने प्राचीन गणेश मंदिर, जहां गणेश प्रतिमा गंगा की रज से बनी है, वहां भी गणेश जन्मोत्सव समिति ने भंडारे का आयोजन किया। मोहल्ला नागर शैली, मोहल्ला मानक चौक और मोहल्ला मदार गेट सहित विभिन्न स्थानों पर भी भंडारे आयोजित किए गए। आज विभिन्न गांवों के लोगों ने मूर्तियों का विसर्जन किया। नगर पालिका द्वारा बनाए गए विसर्जन कुंड में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जारी है। नगर पालिका ने विसर्जन कुंड पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन मौजूद है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026