सिकंदराबाद में बदमाशों ने कारोबारी पर फायरिंग की:अस्पताल में भर्ती कराया,हाथ में गोली लगी,पोल्ट्री फार्म से घर लौट रहे थे...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 05, 2025

सिकंदराबाद में एक मुर्गा कारोबारी पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना बृहस्पतिवार की देर रात की है। झाझर गांव के निवासी आरिफ अपने मुर्गा फॉर्म से कार में घर लौट रहे थे। दनकौर रोड स्थित भट्टे के पास बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में आरिफ के हाथ में गोली लग गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल आरिफ को अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सीओ भास्कर मिश्रा के अनुसार पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। पुलिस अन्य माध्यमों से भी हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026