बुलंदशहर में बारिश से बचने के लिए रुका था:मां का इंतजार कर रहे व्यक्ति पर गिरा पेड़, मौत,सीसीटीवी में कैद हुई घटना...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 06, 2025
बुलंदशहर में बुधवार को थाना छतारी क्षेत्र में बारिश से बचने के लिए नीम के पेड़ के नीचे खड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई। बनैल गांव के रहने वाले नीरज शर्मा (50) अपनी बाइक के साथ नीम के पेड़ के नीचे खड़े थे। तेज बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं। अचानक विशाल नीम का पेड़ धराशायी हो गया। पेड़ के नीचे दबने से नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पास लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा। एडीएम फाइनेंस अभिषेक सिंह ने बताया कि कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बरसात के कारण यह हादसा हुआ। प्रशासन पीड़ित परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराएगा।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026