बुलंदशहर में बारिश से बचने के लिए रुका था:मां का इंतजार कर रहे व्यक्ति पर गिरा पेड़, मौत,सीसीटीवी में कैद हुई घटना...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 06, 2025
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025) 6 और 7 सितंबर को आयोजित की जा रही है। परीक्षा को नकलविहीन और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी। जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मुस्लिम इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज बुलंदशहर के परीक्षा केंद्रों का दौरा किया।
अभ्यर्थियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी...
उन्होंने अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक डाटा कैप्चरिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इसमें फोटो और आइरिस स्कैन शामिल हैं। अधिकारियों ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर प्रतिबंधित वस्तुओं की सघन चेकिंग का निर्देश दिया गया है। नियम तोड़ने वाले अभ्यर्थियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट को उत्तर पुस्तिकाओं की सीलिंग प्रक्रिया के बारे में विस्तृत निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने परीक्षा को बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराने पर जोर दिया है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026