बुलंदशहर में डीएम-एसएसपी ने वलीपुरा नहर का किया निरीक्षण:गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का जायजा,सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 06, 2025
बुलंदशहर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर वलीपुरा नहर में होने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से बातचीत की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के आदेश दिए। साथ ही निर्देश दिया कि प्रतिमा विसर्जन केवल चिन्हित स्थलों पर ही कराया जाए।श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, संकेतक और गोताखोरों की व्यवस्था करने को कहा गया। भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। नगर पालिका के अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा किया जाएगा। जाम से बचने के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों का मुख्य फोकस श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026