स्याना में कार्यकर्ताओं को मिला संगठन मजबूत करने का निर्देश:अपना दल एस की मासिक समीक्षा बैठक...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 08, 2025
स्याना में अपना दल एस की मासिक समीक्षा बैठक स्याना कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव, गरीब, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, महिला, नौजवान, किसान और व्यापारियों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार करें। उन्होंने कहा कि अनुप्रिया पटेल ने समाज के हर वर्ग के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। राजकुमार भुर्जी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के कार्यों की सराहना की। कार्यकर्ताओं को इन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है और नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ना है। बैठक में सभी विधानसभा अध्यक्षों और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों को 15 दिन में अपनी कार्यकारणी गठित करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव खालिक अंसारी ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सैन, मोहित शर्मा, हाजी सबील अंसारी समेत विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें भूप सिंह प्रधान, भगवत जाटव, गोपाल शर्मा, प्रतीक भारद्वाज, जितेंद्र लोधी और अन्य कार्यकारणी सदस्य शामिल थे।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026