बुगरासी में चाइनीज मांझे से युवक घायल:एक सप्ताह में तीसरी घटना,गर्दन में गहरा कट लगा,प्रशासन अलर्ट...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 08, 2025
स्याना के बुगरासी कस्बे में चाइनीज मांझे से एक और व्यक्ति घायल हो गया। जलालपुर निवासी 28 वर्षीय राशिद पुत्र फराहीम बाइक से बुगरासी आया था। दौलतपुर बस स्टैंड के पास उसकी गर्दन में मांझा फंस गया। गर्दन में गहरा कट लगने से राशिद बाइक से नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी है। यह घटना पिछले एक सप्ताह में तीसरी है। राशिद अब खतरे से बाहर हैं। इससे पहले दो बच्चे भी चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। सीओ प्रखर पांडेय ने बताया कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। प्रतिबंध के बावजूद कस्बे में खुलेआम चाइनीज मांझे की बिक्री हो रही है। पुलिस टीम को जांच के निर्देश दिए गए हैं। पतंग विक्रेताओं को चेतावनी दी गई है। चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026