बुलंदशहर में नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान:बिना हेलमेट वाहन चालकों को समझाया,पुलिस ने पेट्रोल पंपों पर की चेकिंग...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 09, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी शहर में पुलिस ने नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कदम उठाए हैं। शहर इंचार्ज संजेश कुमार पुलिस टीम के साथ पेट्रोल पंपों का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कई लोग बिना हेलमेट पहने ईंधन भरवाने आए। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को बताया कि बिना हेलमेट ईंधन न देने का शासन का आदेश उनकी सुरक्षा के लिए है। अभियान का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों की जान बचाना है। सड़क सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। शहर इंचार्ज ने पेट्रोल पंप संचालकों को चेतावनी दी कि अभियान में लापरवाही बरतने पर उनकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनें।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026