बलात्कार का आरोपी सिपाही को धक्का देकर भागा:पिता ने मांगी निष्पक्ष जांच,पुलिस ने प्रधान पर लगाया आरोपी को भगाने का आरोप...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 09, 2025
बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में बलात्कार के आरोपी की फरार होने की वीडियो से मामला सामने आया है। शनिवार सिविल ड्रेस में तैनात सिपाही राशिद को धक्का देकर आरोपी अफजाल भाग निकला। चेहला गांव के प्रधान रउफ खान के पिता फारुख अली खान ने एसएसपी से मिलकर विशेष जांच टीम गठित करने की मांग की है। फारुख अली ने बताया कि घटना के दिन उनका बेटा रउफ खान ट्रैक्टर से खेत जा रहा था। गांव के इनाम ने फोन कर उसे बुलाया था। मौके पर पहुंचने पर रउफ ने सिविल ड्रेस में मौजूद सिपाही राशिद से अफजाल को ले जाने का कारण पूछा। थाना प्रभारी से बात करने के बाद रउफ ने अफजाल को ले जाने की अनुमति दे दी। इसी दौरान आरोपी अफजाल सिपाही को धक्का देकर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस विपक्षियों के साथ मिलकर परिवार की महिलाओं से अभद्रता कर रही है। फारुख अली ने आरोप लगाया कि पुलिस ने अपनी लापरवाही छिपाने के लिए उनके बेटे और ग्रामीणों के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज की है। घरों में तोड़फोड़ भी की जा रही है। घटना का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026