खुर्जा में किसानों ने सीएम को भेजा ज्ञापन:बीज और खाद की बिक्री,नकली कीटनाशक,गन्ने के भाव बढ़ाने समेत कई मांगें रखीं...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 11, 2025
खुर्जा में भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। किसान संघ के खंड अध्यक्ष योगेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता ब्लॉक परिसर पहुंचे। किसानों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। क्षेत्र में नकली कीटनाशक, बीज और खाद की बिक्री से फसलों को हो रहे नुकसान की शिकायत की।
किसान संगठनों का आरोप...
भारी बरसात से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा मांगा। गन्ने के भाव में वृद्धि की मांग भी रखी। किसान संगठनों का आरोप है कि उनकी समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने बीडीओ स्मृति अवस्थी को ज्ञापन सौंपा। आला अधिकारियों को भी शिकायत भेजने की बात कही। कार्यक्रम में विजय गुप्ता, विशाल, सोनपाल सिंह, मनोज कुमार, दिनेश सिंह, केशव राघव और राजेश कुमार समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026