लखावटी गंग नहर में दो महीने से नहीं आया पानी:डीजल से सिंचाई में बढ़ी लागत,किसानों की धान की फसल सूखी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 16, 2025
लखावटी मध्य गंग नहर में पिछले दो महीने से पानी नहीं आने से किसानों की धान की फसल सूखने लगी है। नहर में जून के अंत तक पानी आता था। इसके बाद से पानी की आपूर्ति बंद है। किसानों को अब ट्यूबवेल से सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे डीजल की खपत बढ़ने से सिंचाई की लागत में वृद्धि हो रही है। किसानों का कहना है कि एक तरफ पंजाब में बाढ़ की स्थिति है, वहीं यहां पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। लेकिन पिछले एक हफ्ते से बारिश नहीं हुई है। बारिश के दौरान फसल की स्थिति अच्छी थी। नहर में पानी न आने और बारिश न होने से धान की फसल को नुकसान हो रहा है। किसान सिंचाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026