एसडीएम ने त्योहारों की तैयारियों पर दिए निर्देश: रोशनी और सुरक्षा पर जोर,जहांगीराबाद में सफाई...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 17, 2025

जहांगीराबाद में आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें अनूपशहर की एसडीएम प्रियंका गोयल ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को साफ-सफाई और बीन्नेर देवी मंदिर रोड पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने महाकाली की शोभा यात्रा में धारहीन तलवारों का प्रयोग करने की अपील भी की। एसडीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मेले के दौरान बिजली लाइनों से होने वाली किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से मेले में एक जैसे बेंच लगाने और रावण दहन के दौरान सुरक्षा संबंधी सुझावों पर अमल करने को कहा गया।बैठक में कोतवाल संजेश कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मणि जी सैनी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नवीन बंसल, मनोज गुप्ता, संजय कंसल, रोहित पहाड़ी, जयभगवान गुप्ता, निशित बंसल, रौनक बंसल, मुकेश लोधी, रामगोपाल बंसल और राहुल बंसल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026