सिकंदराबाद में अतिक्रमण पर पालिका का एक्शन:पुलिस बल तैनात,दुकानदारों ने खुद हटाए अवैध निर्माण...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 17, 2025
सिकंदराबाद में बुधवार दोपहर नगर पालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। दोपहर 2:30 बजे शुरू हुई इस मुहिम में अवैध कब्जों को हटाया गया, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों और मकान मालिकों ने अपने चबूतरे और सीढ़ियां खुद ही तोड़नी शुरू कर दीं। कुछ स्थानों पर पालिका कर्मचारियों और अतिक्रमणकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस दिए गए थे, लेकिन उन्होंने अपने अवैध निर्माण नहीं हटाए, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) शिवराज कुमार ने बताया कि यह अभियान खुर्जा पुलिस चौकी से शुरू होकर मोहल्ला छासियावाडा, गद्दीवाडा और शीशे वाली मस्जिद तक चलाया गया। ईओ शिवराज कुमार ने यह भी बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026