शेखूपुरा में कच्ची नालिया घरों में घुस रहा गंदा पानी:बीमारियों का खतरा बढ़ा,ग्रामीणों को जलभराव और गंदगी से परेशानी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 18, 2025
शेखूपुरा गांव में नालियों की खराब हालत के कारण ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कच्ची नालियों से निकलने वाला गंदा पानी घरों की दीवारों में घुस रहा है, जिससे सीलन और दरारें आ रही हैं। जलभराव और गंदगी के कारण मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में नालियां आज तक पक्की नहीं बनी हैं। कच्ची नालियों में पानी जमा होने से वह ओवरफ्लो होकर रास्तों पर भर जाता है। यह गंदा पानी आसपास के लगभग बीस घरों की दीवारों में प्रवेश कर रहा है, जिससे मकानों को नुकसान हो रहा है। जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि इससे मलेरिया और अन्य जलजनित बीमारियां फैल सकती हैं। नालियों की नियमित सफाई न होने से गंदगी बढ़ती जा रही है, जिससे मच्छर पनप रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जनप्रतिनिधि चुनाव से पहले वोट मांगने आते हैं, लेकिन जीतने के बाद इस मोहल्ले के विकास पर कोई ध्यान नहीं देते। ग्रामीणों ने कई बार शिकायतें भी की हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026