खुर्जा में अवैध पटाखों का भंडार पकड़ाया:दिल्ली-एनसीआर में है बैन;दीवाली के लिए रखा था सामान,आरोपी पर केस दर्ज...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 20, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों का भंडार पकड़ा है। पंचवटी रजवाहे के पास स्थित एक दुकान में यह छापेमारी की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार खुर्जा ने यह कार्रवाई की। दुकान से हजारों रुपए की अवैध आतिशबाजी बरामद हुई है। आरोपी उमेश शर्मा इस सामान को आगामी दीवाली पर बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस ने सभी अवैध सामग्री को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि माननीय न्यायालय ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026