दिल्ली कालकाजी से स्याना पहुंची माता की ज्योत:मंदिरों में उमड़ी भीड़,नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 22, 2025
स्याना तहसील क्षेत्र में दिल्ली कालकाजी से पैदल चलकर माता की ज्योत लेकर पहुंचे युवाओं का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। नवरात्रि के प्रथम दिन माता की ज्योत का स्याना क्षेत्र से गुजरना विशेष रहा। युवाओं ने अबीर गुलाल के साथ भजनों पर नृत्य किया। डीजे पर बज रहे भजनों से पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माता के भजनों पर खूब आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की पूजा कर अपनी मनोकामनाएं मांगी। नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। मां शैलपुत्री के दर्शन के लिए सूर्योदय के साथ ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे। भक्तगण मंदिरों में कीर्तन और यज्ञ में शामिल हुए।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026