बुलंदशहर में डीजे की गाड़ी ने पीएसी जवान को कुचला:ड्राइवर फरार,जवान को अस्पताल में भर्ती कराया,मुकदमा दर्ज...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 24, 2025
बुलंदशहर के ऊंचा गांव के अमरगढ़ में मां काली की शोभायात्रा के दौरान एक दुर्घटना हुई। शोभायात्रा में शामिल डीजे की गाड़ी ने पीएसी के जवान सूर्य बली यादव को कुचल दिया। घटना के समय थाना पुलिस और 49वीं वाहिनी पीएसी के जवान शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे। डीजे की गाड़ी के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सूर्यबली यादव को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायल जवान को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वर्तमान में उनका इलाज नोएडा के नीति अस्पताल में चल रहा है। वहां से उसे फायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि पीएसी प्लाटून कमांडर की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026