बुलंदशहर के इंटर कॉलेज में छात्रों का विरोध:एबीवीपी ने दी घेराव की चेतावनी,प्रिंसिपल पर अधिक फीस वसूली और अभद्र व्यवहार का आरोप...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 24, 2025
वैर के ए.एस.वी इंटर कॉलेज में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं और छात्राओं ने प्रिंसिपल के खिलाफ दो घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि प्रिंसिपल छात्रों से अधिक फीस वसूल रहे हैं। साथ ही छात्र-छात्राओं से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। एबीवीपी कार्यकर्ता प्रदीप वैसोया ने प्रिंसिपल के निलंबन की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 1 अक्टूबर तक प्रिंसिपल को निलंबित नहीं किया गया तो इंटर कॉलेज का घेराव किया जाएगा। इंस्पेक्टर कवीश कुमार ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। सूचना मिलते ही थाना ककोड़ की पुलिस मौके पर पहुंची। कॉलेज प्रबंधक दुष्यंत सिंह ने कहा कि जांच के बाद उचित कदम उठाया जाएगा। प्रदर्शन में एबीवीपी कार्यकर्ता संजू पांचाल, कर्मवीर भाटी और जितेंद्र भाटी भी मौजूद रहे।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026