गुलावठी क्षेत्र में महिलाओं ने मचाया शोर:बिजली कर्मचारियों पर रात में घरों में घुसने का आरोप,भाकियू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,ग्रामीणों ने बंधक बनाया...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 25, 2025
बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। जिला अध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। भाकियू के जिला अध्यक्ष ने बताया कि गुलावठी क्षेत्र के एक गांव में बिजली विभाग के कर्मचारी रात में घरों में कूद गए। महिलाओं ने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आकर कर्मचारियों को छुड़ाया। चौधरी अरब सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारियों को सिर्फ सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही चेकिंग का अधिकार है। रात में चेकिंग करना नियम विरुद्ध है। इसलिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026