दशहरा पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को चेतावनी:शरारती तत्वों पर रहेगी नजर,स्याना में एसपी सिटी का पैदल मार्च...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 25, 2025
स्याना में दशहरा पर्व की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा। बुधवार शाम को एसपी सिटी ने नगर के मेन बाजार समेत प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस आने वाले त्योहारों को लेकर पूरी तरह तैयार है। एसपी सिटी ने व्यापारियों और आम जनता से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग की अपील की है। पुलिस शरारती तत्वों पर विशेष नजर रख रही है। गश्त के दौरान सीओ प्रखर पांडे, कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर सलीम अहमद, वरिष्ठ उप निरीक्षक मुनेंद्र कुमार और कस्बा इंचार्ज अंजली सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026