सिकंदराबाद की ललतेश स्वास्थ्य सखी बनकर कर रहीं जागरूक:ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,कई जिलों में लगा चुकी हैं कैंप...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 26, 2025
सिकंदराबाद के ग्रामीण क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन रही हैं ललतेश देवी। खगुवाबास गांव की रहने वाली ललतेश ने दो साल पहले स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति सुधारी। उन्होंने समूह से ऋण लेकर किराने की दुकान शुरू की। इससे उनके बच्चों की शिक्षा का खर्च निकल रहा है। कच्चे मकान की जगह अब पक्का मकान बन गया है। एक महीने पहले उन्हें स्वास्थ्य सखी की जिम्मेदारी मिली। ललतेश ने गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में स्वास्थ्य जागरूकता कैंप लगाए हैं। अब वह अपने पति विनोद के साथ आसपास के गांवों में जाकर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रही हैं। वह महिलाओं को सैनिटरी पैड के उपयोग की जानकारी देती हैं। ललतेश अब समूह सखी बनकर अन्य महिलाओं को ग्रामीण राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जोड़ रही हैं। उनके इस काम को देखते हुए क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान लखावटी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है। उनका कहना है कि पति के सहयोग से वह खुशहाल जीवन जी रही हैं। साथ ही अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही हैं।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026