एकतरफा प्यार में हुई थी रुशील की हत्या:ब्लेड मारी,बेल्ट से गला घोंटा,चचेरी बहन से रिश्ते का विरोध करता था...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 30, 2025
बुलंदशहर में रुशील हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों विशाल और विकास को गिरफ्तार किया है। यह हत्या एकतरफा प्रेम संबंध के चलते की गई थी। पुलिस के अनुसार, हत्या की मुख्य वजह एकतरफा प्यार था। मुख्य आरोपी विशाल, रुशील की चचेरी बहन से प्रेम करता था, लेकिन उसका प्यार एकतरफा था। विशाल इस बात से नाराज था कि रुशील उसके और लड़की के रिश्ते के खिलाफ था। एक विवाद के दौरान रुशील ने अपनी चचेरी बहन को थप्पड़ मार दिया था, जिससे विशाल ने रुशील से बदला लेने का फैसला किया। रुशील 18 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। बाद में अनूपशहर क्षेत्र में उसका शव बरामद हुआ। जांच में खुलासा हुआ कि विशाल ने अपने दोस्त विकास के साथ मिलकर रुशील की हत्या की थी। वहा उन्होंने पहले रुशील का बेल्ट से गला घोंटा और फिर ब्लेड से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। आरोपियों ने रुशील का सामान लूटने का बहाना बनाकर उसे एक सुनसान जगह पर ले गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई बेल्ट और ब्लेड बरामद कर लिया है।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026