बुलंदशहर में जमीन के विवाद में बुजुर्ग की हत्या:लोहे की रॉड से किया हमला,रिश्ते के तीन पोतों पर आरोप...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 30, 2025
स्याना कोतवाली क्षेत्र के नयाबांस गांव में सोमवार देर रात जमीनी विवाद के चलते 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के रिश्ते के तीन पोतों पर हत्या का आरोप लगा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, गांव नयाबांस निवासी बलवंत पुत्र लीला सिंह लोधी (80) का अपने रिश्ते के पोतों अरविंद, केशव और खेमचंद पुत्र नन्हे के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतक के पोते ने आरोप लगाया है कि इन तीनों ने लोहे की रॉड से बलवंत की हत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ प्रखर पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर गहन जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिजनों के अनुसार, बुजुर्ग बलवंत उसी विवादित जमीन पर बनी एक छोटी सी झोपड़ी में अकेले रहते थे। उनका कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि जमीन का यह विवाद इतना बढ़ जाएगा। आरोपी कथित तौर पर इसी छोटी सी जमीन के टुकड़े पर नजर गड़ाए हुए थे और आए दिन झगड़ा करते थे।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026