सिद्धार्थ चंद्रा हत्याकांड: तीन आरोपी गिरफ्तार:शव जहांगीराबाद मार्ग पर फेंका,दोस्त ने लालच में की हत्या...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 30, 2025
बुलंदशहर जिले के अनूपशहर क्षेत्र में हुए सिद्धार्थ चंद्रा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों बबलू शर्मा, मोहित उर्फ संजू और नितेश को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि सिद्धार्थ चंद्रा की हत्या लालच और धोखाधड़ी के इरादे से की गई थी। सिद्धार्थ की दोस्ती होटल अटेंडेंट बबलू शर्मा से हुई थी, जो उसकी मदद करता था। दोस्ती गहरी होने पर बबलू को सिद्धार्थ के बैंक खाते और यूपीआई पिन की जानकारी मिल गई। पैसे हड़पने के लालच में बबलू ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 21 सितंबर को बबलू, मोहित और नितेश ने सिद्धार्थ को होटल के कमरे में बुलाया। वहां उन्होंने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी उसे जहांगीराबाद-दौलतपुर मार्ग पर फेंककर भाग गए। 24 सितंबर को पुलिस को यह शव मिला। मृतक सिद्धार्थ मूल रूप से आगरा का निवासी था और उसका परिवार वर्तमान में गाजियाबाद में रहता है। पहचान छिपाने के लिए बबलू ने पुलिस को गुमराह करते हुए मृतक को अपना स्वर्गीय चाचा बताया था। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक और रस्सी भी बरामद कर ली है।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026