शिकारपुर में सार्वजनिक शौचालय गंदगी से भरा:"सेवा पखवाड़ा" के तहत स्वच्छता अभियान के बावजूद नगर पालिका की अनदेखी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 30, 2025
शिकारपुर में खुर्जा बस स्टैंड के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय गंदगी और अव्यवस्थाओं से भरा पड़ा है। एक ओर जहां सरकार 'सेवा पखवाड़ा' के तहत स्वच्छता मिशन चला रही है, वहीं दूसरी ओर नगर पालिका परिषद शिकारपुर द्वारा इस शौचालय की अनदेखी की जा रही है। सामुदायिक शौचालय के सामने पानी भरा होने से लोगों को शौच करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है शौचालय में पानी की उचित व्यवस्था नहीं है और न ही कोई पानी की टंकी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास भी जल भराव की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। यह स्थिति स्वच्छता अभियान के दावों पर सवाल उठाती है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार नगर पालिका अधिकारी नीतू सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष राजबाला सैनी से शिकायत की है। इस संबंध में जब नगर पालिका परिषद शिकारपुर की अधिशासी अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह शौचालय काफी पुराना है। हालांकि, नगर पालिका परिषद शिकारपुर द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इसके संबंध में शासन को अवगत कराया जा चुका है और इसकी जगह पर दूसरा शौचालय बनवाया जाएगा। गंदगी के मुद्दे पर उन्होंने बताया कि सफाई नायक को बोल दिया गया है और सफाई कराकर लोगों की नाराजगी दूर की जाएगी।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026