सिकंदराबाद पुलिस की बाइक चोरों से मुठभेड़:दो साथी फरार;एक बदमाश घायल,चोरी की बाइक बरामद...TV News कल तक
Reporter kadeem Rajput TV News कल तक
October 01, 2025

बुलंदशहर के सिकंदराबाद में मंगलवार देर रात पुलिस और बाइक चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हापुड़ से चोरी की गई एक बाइक भी बरामद की है। जानकारी के अनुसार, सिकंदराबाद पुलिस मंगलवार देर रात नेशनल हाईवे 34 पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार तीन युवकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश आबिद पुत्र अब्बास निवासी एत्मादसाराय, कोतवाली देहात के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। आबिद के दो अन्य साथी साजिद और चांद मौके से फरार होने में कामयाब रहे। बरामद बाइक हापुड़ से चोरी की गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश आबिद के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी और अन्य मामलों के सात मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार साथियों की तलाश में जुट गई है।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026