प्रदेश सरकार गुर्जर समाज की उपेक्षा कर रही:राजकुमार भाटी बोले- समाज को पूरी हिस्सेदारी नहीं मिल रही, अत्याचार हो रहा...TV News कल तक
Reporter kadeem Rajput TV News कल तक
October 01, 2025

बुलंदशहर के भूड़ रोड स्थित एक होटल में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने सरकार पर गुर्जर समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने समाज से एकजुट रहने का आह्वान किया। राजकुमार भाटी ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार गुर्जर समाज की उपेक्षा कर रही है और उन पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने दावा किया कि समाज को उसकी पूरी हिस्सेदारी नहीं मिल रही है। भाटी ने मेरठ में गुर्जर समाज के 25 लोगों को जेल भेजने का भी जिक्र किया। भाटी ने बताया कि गुर्जर समाज को एकजुट करने के लिए ऐसी चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 132 विधानसभा सीटों पर गुर्जर समाज निवास करता है और इस बार यह समाज भाजपा को हराने का काम करेगा। कार्यक्रम के आयोजक और युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव कोमल गुर्जर एडवोकेट ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज इस बार भाजपा सरकार की विदाई कर देगा। उन्होंने वीर विजय सिंह पथिक हर्बल वाटिका का बोर्ड उखाड़ने का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह नगर एडवोकेट, तेजपाल प्रधान, विकास प्रधान, इंद्र प्रधान, श्रीचंद कपासिया, जगमाल राठी, राकेश राठी, देवेंद्र टाइगर एडवोकेट, राहुल अवाना, दिनेश, सत्ते ठेकेदार, सचिन, राहुल मावी, सोनू मावी, दिनेश प्रधान, मनोज राठी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
बुलंदशहर में कमल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट और खून से सनी शर्ट बरामद की...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, तीन जिम सील:अवैध निर्माणों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई हुई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026

बुलंदशहर में पति के टोकने पर तांत्रिक बोला- चुप कर:भूत भगाने के लिए महिला को गंगा में डुबोकर मारा,कुछ नहीं होगा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • June 25, 2026